फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शाहजहांपुर में संघर्ष, नौ लोग घायल

शाहजहांपुर में संघर्ष, नौ लोग घायल

Wed, 20 Feb 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में संघर्ष, नौ लोग घायल
दोघट (बागपत)। शाहजहांपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। शाहजहांपुर गांव निवासी खुर्शेद व मोहब्बत पक्ष के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव शुरू हो गया। झगड़े में एक पक्ष के मोहब्बत पुत्र इरशाद, अबरार पुत्र अय्यूब, अकरम पुत्र हसीम, इरशाद पुत्र वसीता एवं दूसरे पक्ष के खुर्शेद, दिलशाद पुत्र जाफर, सद्दाम, इमरान पुत्र दिलशाद, जाकिर पुत्र नब्बू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed