फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला का शव रखकर एसपी कार्यालय पर किया हंगामा

महिला का शव रखकर एसपी कार्यालय पर किया हंगामा

Sun, 02 Dec 2018 01:19 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
महिला का शव रखकर एसपी कार्यालय पर किया हंगामा
बागपत।
विज्ञापन

गौसपुर गांव में दो दिन पहले चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के संघर्ष में घायल हुई महिला ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर महिला का शव एसपी कार्यालय पर रखकर हंगामा किया तथा सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर पुलिस का घेराव किया।
बृहस्पतिवार को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मीरू और नौसारा पक्ष के बीच संघर्ष हो गया । इसमें नौसारा पत्नी शेरजंग, हुसन जहां, शाहजहां, गुलनाज, साफे अली व दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची सिंघावली पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया नौसारा की हालत गंभीर देख दिल्ली हायर सेंटर रेफर किया। दिल्ली में शुक्रवार की रात में महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पीड़ित पक्ष महिला के शव को लेकर बागपत एसपी कार्यालय पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान सूचना पर सिंघावली अहीर थाना एसएचओ दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उनकी कार्यप्रणाली पर रोष जताया और उनका घेराव किया और आरोपियों को कोतवाली से बिना जांच पड़ताल किए छोड़ने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए तथा शव को लेकर मार्चरी भेजा। मामले में मृतका पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दे दी। इस दौरान हंगामा करने वालों में रियाजु, इकबाल प्रधान, राफे, दिलशाद, इदरीश, सलीम, अब्बास, तसीन, साफे, शेरजंग आदि रहे। दूसरी तरफ दूसरा पक्ष झगड़े का कारण नाली का विवाद बता रहा है। इस मामले में सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed