{"_id":"5bae7f1d867a55101c086903","slug":"131538162461-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली क्षेत्र में नई मंडी के निकट से युवक का कार में अपहरण कर ले जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को बरामद कर पूछताछ की तो मामला आपसी लेनदेन का निकला।
रविवार की दोपहर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नई मंडी भैंसवाल रोड के निकट से झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव अब्दान नगर निवासी पप्पू राम का कार सवार लोग अपहरण कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भागदौड़ कर गांव कुड़ाना से युवक को बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर के मुताबिक पूछताछ में पप्पूराम ने बताया कि वह हरियाणा के हिसार की एक कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। यह कंपनी लोगों को कमीशन पर सदस्य बनाने और सामान की किट उपलब्ध कराती थी। पिछले साल कंपनी बंद हो गई। इस कंपनी में सदस्य बनाए गए लोगों की रकम फंस गई। रकम फंसने पर लोग पप्पूराम पर रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। पप्पूराम के मुताबिक वह नई मंडी के निकट कंपनी के सदस्यों के साथ बैठे थे। इसी समय कार सवार दो लोग उसे कार में बैठाकर ले गए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह मामला आपसी लेनदेन का विवाद था। इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं नहीं आई है।