{"_id":"5b96c526867a550139683a68","slug":"131536607526-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महनवा में धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन बेची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महनवा में धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन बेची
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सूरजपुर महनवा गांव में व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन को हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष को बेच दिया। इस संबंध में प्रधान ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सूरजपुर महनवा गांव के प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि गांव के ही राम भजन पुत्र धर्म सिंह ने सरकार जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर भूमि को हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष को बेच दी। इसका पता तब चला जब समिति अध्यक्ष जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। उन्होंने समिति अध्यक्ष को बताया कि यह जमीन सरकारी है, इस पर आप कब्जा नहीं कर सकते। समिति अध्यक्ष ने प्रधान को जमीन का बैनामा दिखाया तो फर्जीवाड़ा सामने आया। ग्राम प्रधान ने कोतवाली पहुंचकर रामभजन के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी कर मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।