{"_id":"5b6c9c344f1c1b6a1c8b538a","slug":"131533844532-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में 25 हजार लगाई युवती की आबरू की कीमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में 25 हजार लगाई युवती की आबरू की कीमत
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत में 25 हजार लगाई युवती की आबरू की कीमत
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए थे। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत हुई, जिसमें युवती पक्ष को 25 हजार रुपये देने की कोशिश की गई, लेकिन परिजनों ने रुपये लेने से मना कर दिया।
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले युवती से घर में घुसकर युवक ने छेड़छाड़ की थी। उसका कपड़े फाड़ कर बेइज्जती की गई। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। पीड़ित युवती ने ग्वालीखेड़ा पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से मिलकर पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाया। इस मामले में बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत हुई। दोनों पक्षों को पंचायत में बुलाया गया। पंचायत में युवती की आबरू की कीमत 25 हजार रुपये लगाकर मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़ित पक्ष मामले में कार्रवाई करने की बात कहता रहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। युवती पक्ष ने रुपये लेने से मना कर दिया।
उधर बिनौली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।