फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हरिद्वार पुलिस ने टीकरी में दबिश दी, आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

हरिद्वार पुलिस ने टीकरी में दबिश दी, आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Fri, 18 May 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार पुलिस ने टीकरी में दबिश दी, आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
दाहा (बागपत)। हरिद्वार के चिकित्सक से 5.11 करोड़ रुपये हड़पने के मामले फरार चल रहे टीकरी के शशिकांत के घर पर उत्तराखंड की हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।ं इस मामले में पूर्व चेयरमैन राजबाला चौधरी को हरिद्वार पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को टीकरी कस्बे में स्थानीय पुलिस के साथ लेकर हरिद्वार कोतवाली पुलिस शशिकांत के मकान पर पहुंची। कस्बे में मुनादी कराकर घर के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। उसके परिजनों को भी नोटिस दिया और कहा कि यदि वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो घर की कुर्की कर ली जाएगी। वह हरिद्वार के चिकित्सक से करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहा है। हरिद्वार कोतवाली के एसआई केएस रावत ने बताया कि निरंजनी अखाड़ा अपर स्टोरी गायापुर हरिद्वार निवासी अमरीश कुमार पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद ने प्रघुम्न अग्रवाल, प्रफुल अग्रवाल, अमित राठी, अंशुल राठी, राजीव राठी निवासी कनखल हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कि तीन साल पूर्व प्रापर्टी में निवेश करने के नाम पर उससे 5.11 करोड़ रुपये हड़पे। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की पुलिस ने जांच की तो कई बड़े नाम प्रकाश में आए। छपरौली के हलालपुर निवासी रोबिन खोखर, टीकरी निवासी पूर्व चेयरमैन राजबाला चौधरी, शशिकांत, बागपत जेल में बंद सुनील राठी, हरिद्वार के कनखल निवासी आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली को भी मुकदमे में शामिल कर अपराधी बनाया । पूर्व चेयरमैन राजबाला चौधरी को उत्तराखंड पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में टीकरी निवासी शशिकांत फरार चल रहा है। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि हरिद्वार पुलिस ने टीकरी में शशिकांत के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। दोघट थाने पर आमद कराने के बाद पुलिस कस्बे में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed