फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धारदार हथियार से घायल किया

धारदार हथियार से घायल किया

Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से घायल किया
बागपत। अलावलपुर गांव निवासी राकेश पुत्र ओमवीर वाल्मीकि ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार को वह खेत में सूकर चराने ले गया था। एक किसान के खेत में सूकर घुस गया। इस पर किसान ने सूकर को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर राकेश की भी पिटाई कर दी। उसने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बागपत। जिवाना गांव निवासी चंद्र बल तोमर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अगस्त 2017 को पिता हरवीर के साथ घर में घुसकर बदमाशों ने मारपीट कर दी थी और हजारों की नगदी लूट ले गए थे। इस मामले में रमाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। रमाला पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन


सरियों से हमलाकर घायल किया
बागपत। लौहड्डा गांव में 28 अप्रैल को अनुज पुत्र ब्रह्म सिंह पर चार युवकों ने जानलेवा हमला किया और सरियों से हमलाकर गंभीर घायल कर दिया। इस मामले में बड़ौत कोतवाली पुलिस ने घायल का तीन दिन बाद मेडिकल परीक्षण कराया। घायल ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed