फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्टेटिक मजिस्ट्रेट गैरहाजिर, तीन संदिग्ध कक्ष निरीक्षक मिले

स्टेटिक मजिस्ट्रेट गैरहाजिर, तीन संदिग्ध कक्ष निरीक्षक मिले

Fri, 09 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
स्टेटिक मजिस्ट्रेट गैरहाजिर, तीन संदिग्ध कक्ष निरीक्षक मिले
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कई गड़बड़ी सामने आ रही है। संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्य कांत शुक्ल ने छपरौली के परीक्षा केंद्र में छापा मारा तो गड़बड़ी सामने आई। तीन कक्ष निरीक्षक ऐसे मिले, जो कहीं शिक्षक ही नहीं है। तीनों कोचिंग सेंटर चलाते हैं। जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाई और प्रकरण की जांच बीएसए योगराज सिंह को सौंप दी है। उधर, इसी परीक्षा केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी गैरहाजिर मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जेडी मेरठ दिव्यकांत शुक्ल, बीएसए योगराज सिंह और अन्य अधिकारियों की टीम ने छपरौली के वृहद समाज इंटर कॉलेज में छापा मारा। यहां पर चेकिंग के दौरान तीन कक्ष निरीक्षक ऐसे मिले, जो किसी स्कूल में शिक्षक ही नहीं हैं। इनके पास जो पहचान पत्र मिले, उन पर डीआईओएस कार्यालय की मुहर थी, लेकिन कक्षा निरीक्षकों के हस्ताक्षर नहीं थे। पूछताछ करने पर तीनों ने स्वीकार किया कि वह कोचिंग सेंटर चलाते हैं। जेडी ने तुरंत इन्हें ड्यूटी से रिलीव कराया और केंद्र व्यवस्थापक से जवाब तलब किया। बीएसए योगराज को मामले की जांच दी गई है। उधर, बुधवार को इसी केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए अवर अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अंकुर भारद्वाज अनुपस्थित रहे थे। सीडीओ चांदनी सिंह ने इनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


274 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
बागपत। जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड एग्जाम दो पाली में हुआ। प्रथम पॉली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें 163 विद्यार्थी पंजीकृत थे, 158 उपस्थित और पांच ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटर के हिंदी द्वितीय विषय का पेपर हुआ। इसमें 6591 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें 6322 उपस्थित और 269 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा हुई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक केंद्र पर लगाए दो केंद्र व्यवस्थापकों की निगरानी में परीक्षा को कराया जा रहा है। सचल दल और जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी निरीक्षण कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed