फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मीतली में दंपति पर हमला, घायल

मीतली में दंपति पर हमला, घायल

Fri, 15 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
मीतली में दंपति पर हमला, घायल
बागपत। मीतली गांव में मामूली विवाद में दंपति पर घर में घुसकर हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। मीतली निवासी महिला रीना ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे आरोपी गाली-गलौज कर घर में घुस आए। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके पति ओमकार की भी पिटाई की। उनकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इससे उनका परिवार दहशत में है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


किशोरी लापता, अपहरण का आरोप
बागपत। बड़ौत कस्बा से एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाकर एसपी दफ्तर में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस अफसरों ने किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed