फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शव छिपाने के आरोप में तीन दबोचे

शव छिपाने के आरोप में तीन दबोचे

Wed, 13 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
शव छिपाने के आरोप में तीन दबोचे
बागपत। मुजफ्फरनगर के सावेज की मौत से पर्दा हट गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया ट्रैक्टर से गिरकर सावेज गंभीर घायल हो गया , अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे में मौत के बाद शव छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया आठ दिसंबर को गौरीपुर मोड़ पर युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के सैदपुर निवासी सावेज के रूप में हुई । परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया । पुलिस ने आरोपी आरिफ पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी बाबूनगर पुराना मुस्तफाबाद करावलनगर दिल्ली, शिव कुमार पुत्र उदयवीर हसनपुर मसूरी थाना खेकड़ा और अंकित पुत्र मांगे शाहपुर बड़ौली शामिल हैं। एसपी ने बताया दिल्ली में शाहदरा क्षेत्र में ज्योति कॉलोनी गली नंबर चार के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचले जाने से सावेज की मौत हो गई । घायलावस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपी शव को कार से शव को हसनपुर मसूरी लेकर आ गया। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गौरीपुर मोड़ शव को फेंककर चले गए। एसपी ने बताया लापरवाही से वाहन चलाने, हादसे के बाद शव को छिपाने की धारा में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed