{"_id":"5a244da24f1c1b60678bf220","slug":"131512328610-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की बरामदगी को खट्टा का जंगल खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक की बरामदगी को खट्टा का जंगल खंगाला
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर से लापता युवक मिथुन की बरामदगी के लिए पुलिस ने रविवार को भी गांव का जंगल खंगाला। साथ ही आरोपी एक युवक को थाने में लाकर पूछताछ की। हालांकि पुलिस को अभी कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
गांव का युवक मिथुन 22 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक घर से उसे बुलाकर ले गया । इसके बाद मिथुन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा में चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस युवक मिथुन की तलाश में लगी है। इसके लिए रविवार को भी गांव का जंगल पुलिस ने खंगाला। शनिवार को भी खेतों में उसकी तलाश की। जिस एक युवक पर परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। चांदीनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार भारती ने कहा लापता युवक की बरामदगी के पूरे प्रयास किए जा रहे है।