फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 75 lakh swindled from property dealer, extortion of Rs 50 lakh demanded

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर से 75 लाख रुपये हड़पे, 50 लाख की रंगदारी मांगी

Wed, 26 Aug 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 26 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rs 75 lakh swindled from property dealer, extortion of Rs 50 lakh demanded
लखनऊ। वजीरगंज के गाैसगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर मो. खतीब को साझेदारी का झांसा देकर दबंगों ने 75 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने उन्हें पीटा और 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मो. खतीब के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2018 में बख्शी का तालाब के पल्हरी में नौ बीघा जमीन खरीदी थी। आईआईएम रोड निवासी अमोल कुमार यादव व उसके घरवालों राम अवध, हरीलाल, राजेश, अमित, रवि, साथी आसिफ और अर्सलान गौरी ने अपनी 5.76 बीघा जमीन उनकी साइट में शामिल करने का प्रस्ताव दिया। 15 अक्तूबर 2018 को वजीरगंज कचहरी में अनुबंध हुआ। इसके तहत उन्होंने अमोल, अमित और रवि को 50 लाख रुपये और अर्सलान को 25 लाख रुपये दिए। आरोप है कि आरोपियों ने पूरी साइट बेच दी पर उन्हें हिस्सेदारी नहीं दी और उनके 75 लाख रुपये भी हड़प लिए। 15 दिसंबर 2025 को कचहरी के बाहर रकम मांगने पर आरोपियों ने उन्हें पीट दिया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़त का कहना है कि वह घटना से काफी डर गए। कुछ माह बाद हिम्मत दिखाकर उन्होंने डीसीपी से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित से जमीन संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed