{"_id":"59ab0c564f1c1b08278b4dc7","slug":"131504382038-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर फायर झोंकनें वालें अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता पर फायर झोंकनें वालें अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कार पार्किंग में कार खड़ी करने जा रहे अधिवक्ता को बाइक पर सवार दो बदमाशों के गोली मारकर हत्या के प्रयास में पुलिस अभी बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।
अधिवक्ता जसविंद्र तोमर नेहरू रोड बड़ौत में रहते हैं हैं और बागपत में वकालत करते हैं। अधिवक्ता शुक्रवार को शाम के समय कार में दोस्त आदेश के साथ मीरापुर राजबाहे की पटरी पर स्थित पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने जा रहे थे। पार्किंग के पास पीछे आ रहे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर तमंचे से गोली चलाई। गोली गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़कर उनकी बाजू को छूते निकल गई और बदमाश भाग ए। इस संबंध में अधिवक्ता ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। वैसे ही पुलिस के खिलाफ बड़ौत तहसील के अधिवक्ता यशवीर सिंह चौहान अधिवक्ता से हुई मारपीट और लूटपाट में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलित हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा बदमाशों का पता लगाने का प्रयास हो रहा है।