{"_id":"596676aa4f1c1b7f548b47d4","slug":"131499887274-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजें की हत्या का बदला लेने के लिये की गई थी रविंद्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजें की हत्या का बदला लेने के लिये की गई थी रविंद्र की हत्या
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
ट्यौढ़ी गांव के पास रविंद्र की हत्या भतीजे की हत्या का बदला लेने के लिए की। पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी का 7 घंटे का न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ में की और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया।
छह जून 2017 को रविंद्र और उसका भतीजा सनी बागपत तारीख से वापस बाइक से बड़ौत आ रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन लोगों ने गोलियों से भूनकर रविंद्र की हत्या कर दी थी जबकि उसके भतीजे सनी ने भागकर जान बचाई थी। इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया। इसमें बिनौली निवासी दिनेश पाल और विनोद को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि इसका मुख्य आरोपी निवासी बिनौली न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया मोहित का न्यायालय से सात घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की तो उसने बताया 2012 में रविंद्र ने उसके भतीजे मनोज की हत्या की। इसका बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया।