फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ंविदा विद्युत कर्मी से मारपीट में दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज

ंविदा विद्युत कर्मी से मारपीट में दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज

Sat, 04 May 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
ंविदा विद्युत कर्मी से मारपीट में दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज
संविदा विद्युतकर्मी से मारपीट में दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

बागपत। शहर में सोनीपत बस स्टैंड पर संविदा विद्युतकर्मी से मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं।
सिसाना गांव के पास बुधवार को स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर युवकों के दो पक्षों में विवाद हो गया था। संविदा विद्युतकर्मी भीम चौहान पक्ष के युवकों ने पावला गांव निवासी गौरव की पिटाई कर दी थी। उससे लूटपाट की कोशिश की गई थी। घायल गौरव के चाचा आजाद ने शेखर, आशु, पाले व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 393, 325, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं बृहस्पतिवार को घायल गौरव ने अपने साथियों के साथ मिलकर संविदा विद्युतकर्मी भीम चौहान पर लाठी-डंडों व तलवार से हमला कर घायल कर दिया था। घायल भीम चौहान निवासी मोहल्ला देशराज बागपत ने आरोपी गौरव, रोहित, शिवम निवासी पावला, अभिषेक, अंकित, आकाश निवासी बाघू के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 324 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed