{"_id":"5cb8cd53bdec2213f9331009","slug":"121555615059-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने महिला को जान से मारने की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने महिला को जान से मारने की कोशिश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। महिला द्वारा थाने में दहेज का मामला दर्ज कराने से क्रोधित पति ने बुधवार की देर शाम बाजार जा रही महिला को सुनसान गली में ले गया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। इस संबंध में महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
सुमैया पट्टी चौधरान बड़ौत की रहने वाली है। उसका निकाह जनवरी 2017 में झीमरो वाली चौपाल पट्टी चौधरान के आबिद के साथ हुआ था। कुछ माह बाद ही उसका पति दहेज में सोने की अंगूठी, फ्रिज, कार व अन्य सामान की मांग करने लगा। मना करने पर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। जब उसने अपने घर से यह सामान लाने से इंकार कर लिया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। एक माह पूर्व उसने महिला थाना बागपत में दहेज का मामला दर्ज कराया। जब उसके पति आबिद को इसकी जानकारी मिली तो वह क्रोधित हो उठा। बुधवार की शाम जब सुमैया घर से बाजार जा रही थी तो वह उसे पकड़ कर सुनसान गली में ले गए और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। धमकी दी कि मुकदमा वापस नहीं करने पर जान से मार देगा। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख उसे छोड़कर भाग निकला। महिला ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।