{"_id":"5c8961bebdec22145a0e9d0b","slug":"121552507326-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की फसल काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरसों की फसल काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सूजरा गांव के जंगल में सरसों की फसल काटने दो पक्षों में झगड़ा हुआ। दोनों तरफ से लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक पक्ष के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी देवेंद्र भाटी पुत्र चरण सिंह भाटी ने बताया कि उसे सूजरा गांव में रेलवे हाल्ट के पास जमीन खरीदी । जमीन पर गेहूं और सरसों की फसल बो रखी है। उसके बराबर में जयभगवान सिंह निवासी सूजरा के खेत है। डेढ़ बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे खेत में सरसों की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें देवेंद्र भाटी व दूसरे पक्ष से जयभगवान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों में तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी भूदेव सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।