फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फाइनेंसर कंपनी के कर्मचारी से 1.07 लाख लूटे

फाइनेंसर कंपनी के कर्मचारी से 1.07 लाख लूटे

Mon, 25 Feb 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर कंपनी के कर्मचारी से 1.07 लाख लूटे
बागपत।
विज्ञापन

गाधी गांव के पास फाइनेंसर कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक लाख सात हजार रुपये और टैबलेेट लूट लिए और मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस तीन दिन तक लूट की घटना को दबाए बैठी रही। पीड़ित ने यूपी कॉप एप पर लूट की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मथुरा जनपद के गांव नगला रतिया निवासी कल्याण सिंह पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि वह बड़ौत की एक फाइनेंसर कंपनी में फील्ड कर्मचारी है। 20 फरवरी को दोझा, जाफराबाद और बुढेड़ा गांव से किश्त के रुपये लेकर बड़ौत लौट रहा था। जब वह गाधी गांव के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और तमंचे के बल पर उससे एक लाख सात हजार रुपये और टैबलेट लूट ले गए। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस वारदात के बाद वह कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की। तीन दिन तक पुलिस लूट की वारदात को दबाए बैठी रही। पीड़ित ने शनिवार को यूपी पुलिस के यूपी कॉप एप पर लूट की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

ऑनलाइन लूट की रिपोर्ट दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित को बुलाकर जानकारी ली और घटना स्थल पर भी पुलिस पहुंची। पीड़ित ने बताया कि वह तीन दिन से मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। उसे यूपी कॉप एप के बारे में पता चला तो उसने एप डाउन लोड कर रिपोर्ट दर्ज करा दी। एप के जरिये उसे मुकदमे की प्रतिलिपि भी मिल गई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले तहरीर मिल गई । जांच की जा रही है, लेकिन पीड़ित ने ऑन लाइन मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने केस में विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed