{"_id":"5c4f5b99bdec224b6e1399ca","slug":"121548704665-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस मुठभेड़ में फरार हुए भैंस चोर गिरोह के एक ओर सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस पशु चोर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र में 25 जनवरी की सुबह पांच बजे भैंस चोर और पुलिस के मुठभेड़ हुई । इस दौरान पुलिस ने नदीम, साहबुद्दीन और इमरान निवासी निवाड़ा, तासीम निवासी लोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चाकू बरामद किए । पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी की गई एक भैंस सहित तीन पशु बरामद किए। मुठभेड़ के दौरान उनके तीन साथी भागने में कामयाब रहे थे। सोमवार को फरार आरोपी गुलजार पुत्र हारून निवासी निवाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 22 जनवरी को उन्होंने निवाड़ा गांव के नियाज मोहम्मद के घेर के ताले तोड़कर तीन पशु चोरी किए थे। चुराए गए तीनों पशु लोनी में 52 हजार रुपये में बेचे । इस मामले में अब दो चोर फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। फरार आरोपियों को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।