फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काठा में दुकानदार ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

काठा में दुकानदार ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

Wed, 09 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
काठा में दुकानदार ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर
बागपत। काठा गांव में विद्युत निगम के अधिकारियों के उत्पीड़न से आहत होकर दुकानदार ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि विद्युत अधिकारी उस पर दुकान का अलग से कनेक्शन लेने का दबाव बना रहे थे। दुकानदार ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने भी आरोपी लगाया। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी ऋषिपाल परचून की दुकान करता है। उसने घर पर विद्युत कनेक्शन लिया हुआ है। दुकान का कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। घर से ही दुकान पर बिजली सप्लाई होती है। ऋषिपाल ने बताया कि चार दिन पहले विद्युत विभाग के अधिकारी दुकान पर आए। बिजली अधिकारियों ने दुकान का अलग से कनेक्शन लेने का दबाव बनाया। आरोप है कि दुकानदार से 20 हजार रुपये की रिश्वत भी मांगी। दुकानदार ने बताया कि उसकी छोटी सी दुकान है। अलग से कनेक्शन लेने की हैसियत नहीं है। वह 20 हजार रुपये भी नहीं दे पाएगा। अधिकारी चेतावनी देकर चले गए कि यदि कनेक्शन नहीं लिया तो मुकदमा दर्ज करा देंगे। जिसके बाद दुकानदार परेशान हो गया। मंगलवार की सुबह दो लाइनमैन दुकान पर आए और उससे 20 हजार रुपये मांगे। लाइनमैनों ने कहा कि रुपये नहीं दिए तो घर का भी कनेक्शन काट देंगे। इससे आहत होकर दुकानदार ऋषिपाल ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अग्रवाल मंडी टटीरी में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। कार्यवाहक कोतवाल रमाकांत ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसान-मजदूरों और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा ऊर्जा निगम
बागपत। रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि काठा गांव में विद्युत अधिकारियों ने दुकानदार ऋषिपाल को इतना प्रताड़ित किया कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह अस्पताल में जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रहा है। रालोद पीड़ित परिवार के साथ है। ऊर्जा निगम के अधिकारी किसान-मजदूरों का उत्पीडन कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मंडल महासचिव ओमवीर ढाका, अमित, योगेंद्र जावला, वीरेंद्र बैंसला, रवि, कंवरपाल, उस्मान, राजपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed