{"_id":"5c310659bdec2256a50a45c0","slug":"121546716761-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में चोरों कर रहे दो चोर पकड़े, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों में चोरों कर रहे दो चोर पकड़े, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। पुसार बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात्रि में परचून की दो दुकानों में नकब लगाकर चोरी कर रहे दो चोरों को पुलिस ने धर दबोचा जबकि उनके तीन साथी भाग निकले। पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है।
पुसार बस स्टैंड पर राजीव पुत्र सतपाल व हरिओम पुत्र चंद्रपाल निवासी पुसार की परचून की दुकान है। शुक्रवार की रात्रि चोर दोनों दुकानों की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए। खेतों में घुसे आवारा गोवंश को निकालने के लिए पहरा दे रहे किसानों ने दुकान में खटपट की आवाज सुनी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो चोरों को धर दबोचा जबकि उनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। चोर दोनों दुकानों से दस हजार रुपये की नगदी व सामान चोरी कर ले गए। पकड़े गए दोनों चोर पुसार गांव के रहने वाले बताए गए हैं। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले भी राजवीर हलवाई, सुनील, अंकित मान, बिट्टू, योगेंद्र, राजकुमार, प्रवीण की दुकानों से लाखों का सामान चोरी हो चुका है।