{"_id":"5b9c0369867a557f721c1def","slug":"121536951145-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान
बागपत। कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को शहर में मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस को देखकर मनचलों में भगदड़ मच गई। टीम ने एक रेस्टोरेंट से दो जोड़ों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। युवतियों के परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया गया। पुलिस का कहना है कि मनचलों के खिलाफ अब रोज अभियान चलाया जाएगा।
बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने सड़कों पर शोहदे तो दिख रहे पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड है गायब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। सोमवार को खबर का बड़ा असर हुआ है। एंटी रोमियो टीम दिन भर मनचलों को दौड़ाती रही। एसआई बेबी के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने शहर में रिवर पार्क, पक्का घाट, यमुना इंटर कालेज, चमरावल रोड, रेस्टोरेंटों पर मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। कई जगह मनचलों को पकड़ा और चेतावनी देकर छोड़ दिया। एक रेस्टोरेंट से दो प्रेमी जोड़ों को पकड़ लिया। एक युवक पुलिस के सामने से भाग निकला। पुलिस दो युवतियों व एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। युवती पुलिस से भिड़ गई तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस को देखकर मनचलों में भगदड़ मच गई। एसआई बेबी ने बताया कि परिजनों को कोतवाली बुलाकर युवतियों को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया है। यह अभियान प्रति दिन जारी रहेगा। स्कूल-कालेजों के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं बक्शा जाएगा।