{"_id":"5b7b18aa42c7924656042648","slug":"121534793898-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर कांशीराम कॉलोनी के धीरज की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर देकर कांशीराम कॉलोनी के धीरज की हत्या की
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कांशीराम कॉलोनी में धीरज की हत्या जहर देकर की, आगरा से विसरा की जांच रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि हुई है, इस मामले में छह युवक प्रकाश मेें आए हैं।
कांशीराम कॉलोनी में 29 सितंबर 2017 मेें धीरज पुत्र सत्यवीर का शव पड़ा मिला था। उसके भाई मनोज ने नई बस्ती निवासी चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया, लेकिन पीएम रिपोर्ट में हत्या का मामला स्पष्ट न होने के कारण उसका बिसरा पुलिस ने आगरा भेजा। आगरा से बिसरा की जांच रिपोर्ट में जहर देकर हत्या का कारण आया है। अब पुलिस ने इस मामले मेें कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ मृतक के पिता सत्यवीर ने भी एसपी को पत्र देकर अपने दो बेटों समेत छह लोगों को हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट हो जाने के बाद अब धीरज हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस संबंध में कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।