फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुन्ना बजरंगी की पसली की हड्डी टूटी मिली

मुन्ना बजरंगी की पसली की हड्डी टूटी मिली

Fri, 13 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी की पसली की हड्डी टूटी मिली
बागपत। पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद कई सवाल अनसुलझे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाईं पसली की सातवीं हड्डी टूटी मिली है। हड्डी गोली से टूटी है या जमीन पर गिरने से टूटी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसी पसली के निकट गोली का घाव भी है।
विज्ञापन

जिला कारागार में सोमवार की सुबह मुन्ना बजरंगी की सुनील राठी ने गोली मारकर हत्या की। घटनास्थल जेल में होने की वजह से कई सवाल अनसुलझे हैं। सजायाफ्ता सुनील राठी के कब्जे वाली बागपत जेल में हत्या से पहले मुन्ना बजरंगी की पिटाई करने की भी चर्चा चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाईं पसली की सातवीं हड्डी टूटी होने की पुष्टि हुई है, लेकिन यह हड्डी कैसे टूटी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पसली में गोली का घाव भी है। आशंका यह भी है कि जमीन पर गिरने से तो हड्डी नहीं टूट गई है। पुलिस यह जांच भी कर रही है कि हत्या से पहले कहीं बजरंगी की पिटाई तो नहीं की गई। सिर में दाहिने तरफ आगे की और बाई तरफ पीछे की हड्डी में भी फ्रेक्चर मिला है।
विज्ञापन



शरीर पर 13 घाव, सात गोली मारी
बागपत। एसपी जयप्रकाश ने बताया बजरंगी के शरीर पर कुल 13 घाव मिले हैं। इनमें सात गोली एंट्री होने के हैं और छह गोली एक्जिट होने के। बाहरी हिस्से पर किसी तरह की चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद हर्ष फायरिंग तो नहीं की
बागपत। एसपी जयप्रकाश ने बताया बजरंगी को सात गोली मारी गई, लेकिन मौके पर 10 खोखे मिले हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि वारदात के बाद कहीं हर्ष फायरिंग तो नहीं की गई। कहीं ऐसा तो नहीं कि तीन गोलियां हवा में दागी गई हों। दो मैगजीन और कुल 22 कारतूस भी बरामद हुए हैं।



मुन्ना बजरंगी खाली पेट था
बागपत। मुन्ना बजरंगी ने रविवार की रात में करीब 10 बजे विक्की सुन्हैडा के साथ खाना खाया। सुबह वह फ्रेश होकर बैरक के बाहर निकला। जिस वक्त हत्या की गई, मुन्ना बजरंगी खाली पेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed