{"_id":"5b46653a4f1c1ba1288b5fba","slug":"121531340090-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में अत्यधिक मवेशी भरने पर हिन्दु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर में अत्यधिक मवेशी भरने पर हिन्दु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड पर हिंदू संगठनों के लोगों ने मवेशी से भरे एक केंटर को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने घायल पशुओं को पशु चिकित्सकों को बुलाकर उपचार कराया है, पुलिस ने पकडे़ चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
हिंदू संगठन के सदस्यों को सूचना मिली की कि एक केंटर में अत्यधिक पशुओं को भरकर ले जाने की सूचना मिली तो रालोद नेता मोहित मुखिया, योगेश तोमर, सचिन वत्स, अंकित बड़ौली, दीपक राणा बामनौली आदि मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसे बिजरौल रोड पर धर दबोचा। रालोद नेता मोहित मुखिया ने कहा कि पुलिस की ढीली कार्यशैली के चलते आए दिन केंटर चालक अत्यधिक पशुओं को जनपद व जनपद से बाहर लेकर जा रहे हैं, अधिकांश मवेशियों की तो केंटर में ही मौत हो जाती है, इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। इसमें 16 से अधिक मवेशी भरे हैं। इनमें चार पशु घायल भी हैं। इसको लेकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने केंटर चालक राकिब और हेल्पर सुऐब निवासी हापुड़ को हिरासत में लिया। दूसरी तरफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस ने मांग की और घायल पशुओं का इलाज कराने के लिए पशु चिकित्सकों को बुलाने की मांग उठायी। बाद में छह चिकित्सकों की टीम वहां पर पहुंची और घायल पशुओं का इलाज कराया। उधर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बाद मेें कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और कार्रवाई की मांग उठायी। इस अवसर पर नितिन जैन, किशोर चौहान, सचिन, दीपक आदि शामिल रहे।