{"_id":"5b36862a4f1c1bf56e8baa7e","slug":"121530299946-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामुन खिलाने के बहाने ईंख में ले गया, रेप किया और मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामुन खिलाने के बहाने ईंख में ले गया, रेप किया और मार डाला
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के कपड़े बरामद किए। खेत से लौट रही बच्ची को जामुन खिलाने के बहाने आरोपी ईख के खेत में ले गया। पहले रेप किया और फिर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 जून को खेत से पिता का खाना देकर घर लौट रही दस साल की बच्ची की रेप के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने विवेचना के आधार पर केश पाल उर्फ केशो पुत्र जगवीरा को आदर्श नंगला गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। बच्ची रास्ते से जा रही थी। उसे जामुन खिलाने के बहाने ईख के खेत में ले गया और जबरन रेप किया। रेप के दौरान बच्ची बेहोश हो गई। बच्ची आरोपी को पहचानती थी, कहीं अपने घर वालों को न बता दें, इसलिए उसने उसके सलवार के नाड़े से फांसी लगाकर हत्या कर दी। उसके कपड़े पास के खेत में छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
बच्ची ने मरते दम तक किया संघर्ष
बागपत। रेप से पहले बच्ची ने आरोपी की पकड़ से छूटने की तमाम कोशिश की, लेकिन उसने उसे नहीं छोड़ा। बच्ची ने शोर भी मचाना चाहता, तो उसका मुंह बंद कर दिया। उसे कंधे पर उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। बीच में बच्ची कंधे से गिर गई । इससे उसके सिर में चोट लगी। उसके दोनों हाथ सलवार के नाड़े से बांध दिए। बच्ची ने मरते दम तक जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया। फंसने के डर से उसने मारना पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन
बेहोश होने के बाद भी करता रहा रेप
बागपत। आरोपी केशो ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। रेप के दौरान ही बच्ची बेहोश हो गई । बेहोशी में भी वह उसके साथ रेप करता रहा।
परिजनों ने किया आरोपी के घर में हंगामा
बागपत। मृतक बच्ची के परिजनों ने आरोपी के घर में जमकर हंगामा किया और उसके परिजनों को खरी खोटी सुनाई। आक्रोशित भीड़ को देखकर परिजन अंदर कमरे में छिप गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत किया। समाज के लोगों ने कहा कि आरोपी केशो को फांसी की सजा होनी चाहिए। उसके परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
बच्ची की मौत का नहीं है कोई पछतावा
बागपत। पकड़े गए आरोपी केशो को बच्ची की मौत का कोई पछतावा नहीं था। वह कह रहा था कि उसने ही बच्ची का रेप किया है। इससे पहले भी वह गांव की ही एक युवती से रेप कर चुका है। आरोपी अविवाहित है। उसकी उम्र 38 साल के करीब है।