{"_id":"5b2ea1b44f1c1bed778b5a2c","slug":"121529782708-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने केजीपी के मिली टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने केजीपी के मिली टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ा
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मवी कलां गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित टोल प्लाजा के टोल नंबर तीन पर ट्रक बैरियर तोड़कर भाग निकला। टोल पर तैनात गार्ड साहस दिखाकर ट्रक की खिड़की पर लटक गया और उसे रुकवा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल नंबर तीन पर शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे पंकज और राहुल पर्ची काट रहे थे। टोल पर गार्ड काठा निवासी आसिफ और सुमित तैनात थे। इसी दौरान दुहाई की तरफ से ट्रक आया। गार्ड आसिफ ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक नहीं रुका और ट्रक टोल का बैरियर तोड़कर भागने लगा। टोल पर तैनात गार्ड आसिफ साहस दिखाकर ट्रक की खिड़की पर लटक गया और थोड़ी दूर आगे ट्रक रुकवा लिया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक से पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ दिया। टोल कर्मचारी पंकज ने बताया कि आए दिन चंद रुपये के लिए वाहन चालक उनके साथ झगड़ा करते हैं। शुक्रवार को भी टोल चार पर ट्रक ने कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की। इन घटनाओं से टोल कर्मचारियों में दहशत फैली हुई है।
टोल मांगने पर चालक ने कर्मी को कुचलने की कोशिश की
खेकड़ा (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा से चढ़ने वाले टोल नाकों पर अधिकांश वाहन सवार बिना पर्ची कटवाए जबरन एक्सप्रेसवे से गुजर रहे हैं। टोल नाकों पर पर्ची काटने वाले कर्मचारियों के साथ वाहन चालक अभद्रता कर रहे हैं।
विज्ञापन
खेकड़ा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चढ़ने वाले टोल नाकों पर शामली निवासी कर्मचारी अरविंद तैनात है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे वह टोल पर ड्यूटी कर रहा था। तभी खेकड़ा से एक डंपर चालक एक्सप्रेस वे पर चढ़ने लगा। कर्मचारी ने टोल नाके पर डंपर चालक को टोल की पर्ची के रुपये देने को कहा। डंपर चालक के टोल देने से मना करने पर दोनों में नोक झोंक हो गई। इसी के चलते चालक ने टोल कर्मचारी को पकड़कर डंपर की स्पीड बढ़ा दी और उसे कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद चालक कर्मचारी को थोड़ा आगे छोड़ भाग गया। टोल कर्मी ने खेकड़ा थाने में डंपर का नंबर नोट कर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी।
एक्सप्रेस पर फिर सामान चोरी करने की कोशिश
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा से होकर गुजर रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे दिन दहाडे़ चोरों ने फिर सामान चोरी करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे तक संबंधित क्षेत्र में चोरों को तलाश किया, लेकिन चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चोर सोलर पैनल, लाइट एवं अन्य कीमती सामान चुरा कर चांदी काट रहे हैं। पूर्व में कई बार चोर एक्सप्रेस वे से लाखों रुपये कीमत का कीमती सामान चुरा चुके हैं, लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे पुलिस को पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले किसी वाहन चालक ने फोन कर सूचना दी कि एक्सप्रेस वे पर कोई अज्ञात चोर सौर ऊर्जा की प्लेट खोलने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने कई घंटे तक एक्सप्रेस वे और आसपास के खेतों में चोर की तलाश किया, लेकिन चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस को निशान होकर लौटना पड़ा।