फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेठानी-देवरानी को जलाकर मारने की कोशिश

जेठानी-देवरानी को जलाकर मारने की कोशिश

Tue, 22 May 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
जेठानी-देवरानी को जलाकर मारने की कोशिश
बागपत। बड़ौत में गुराना रोड पर देह व्यापार का विरोध करने पर जेठानी और देवरानी को ससुराल वालों ने दो दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। मिट्टी का तेल डालकर जलाने की भी कोशिश की। रविवार की रात में मायके वाले किसी तरह दोनों महिलाओं को बंधन मुक्त कराकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बागपत की रहने वाली जेठानी और देवरानी सोमवार को एसपी जयप्रकाश से मिलने पहुंची। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले दोनों से देह व्यापार कराना चाहते हैं। जब दोनों इसका विरोध करती हैं, तो उनके पति बुरी तरह से पिटाई करते हैं। उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर कर जलाने की कोशिश की। जब जेठानी उसके बचाव में आई तो दोनों को कमरे में बंधक बना लिया। उनके हाथ-पैर बांध दिए। गले में चुन्नी बांधकर खूंटी पर लटका दिया। उनके बच्चों ने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और दोनों को बंधन मुक्त कराया। दोनों ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो दोनों जेठानी-देवरानी आत्महत्या करने को मजबूर होंगी। एसपी ने जांच कराकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed