फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों रूपये

नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों रूपये

Mon, 21 May 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों रूपये
बागपत। नौकरी का झांसा देकर छह लोगों से तीन-तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को सिंचाई विभाग हापुड़ एवं गाजियाबाद में प्रधान लिपिक बताता है। पीड़ित लोगों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिनौली निवासी रविंद्र कुमार, जोगेंद्र, प्रमोद, बिजवाड़ा निवासी बलवीर कुमार, अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी दिवंश कुमार ने एसपी को बताया कि गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी सुशील कुमार जाटव ने सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे तीन-तीन लाख रुपये लिए थे। अब वह नौकरी दिलाने से इंकार कर रहा है और रुपये भी नहीं लौटा रहा। वह अपने को सिंचाई विभाग हापुड़ एवं गाजियाबाद में प्रधान लिपिक बताता है। उसने कुछ लड़कों को तीन-तीन माह की फर्जी ट्रेनिंग भी कराई। लेकिन किसी भी लड़के को ज्वाइनिंग नहीं कराई। आरोप है कि उसने बागपत के अलावा शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर जनपदों के सैंकड़ों युवकों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रखी है। जब उससे रुपये लौटाने को कहते हैं तो झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। उन्होंने एसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। उनके साथ मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर जिले के लोग भी आए हुए थे। एसपी जयप्रकाश ने उन्हे जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed