फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रक लूट में चालक पर संदेह

ट्रक लूट में चालक पर संदेह

Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रक लूट में चालक पर संदेह
बागपत। दिल्ली-सहानपुर हाइवे पर चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। पुलिस वारदात को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह चार बजे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सरूरपुर गांव के पास बुलंदशहर के खुर्जा निवासी प्रवेंद्र पुत्र नारायण चालक को बंधक बनाकर अल्टो कार सवार पांच बदमाशों ने हजारों की नगदी, मोबाइल व ट्रक लूट लिया था और चालक को खेकड़ा पाठशाला के पास फेंक कर भाग निकले थे। इस मामले में ट्रक मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। जीपीएस से ट्रक की अंतिम लोकेशन चमरावल रोड पर पशु पैठ तक पास मिली थी। घटना को दो दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है और न ही ट्रक बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। ट्रक मालिक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रक में लगे जीपीएस से पता चला है कि टयौढ़ी ढाबे से ट्रक चलने के बाद चमरावल रोड तक रास्ते में कहीं नहीं रूका है। फिर ट्रक कैसे लुट गया। चालक गुमराह कर रहा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed