{"_id":"5ad656834f1c1b61098b50cd","slug":"121523996291-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से 21 बीघा ईख जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से 21 बीघा ईख जली
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में हाईटेंशन लाइन से तीन किसानों की 21 बीघा ईख की फसल जल गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा। विद्युत निगम के खिलाफ परिजनों ने हंगामा किया। मुआवजे की मांग की गई।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित सरूरपुर कलां गांव में सोमवार को हाईटेंशन लाइन लाइन टूटकर गिरने से चार किसानों की 21 बीघा फसल में आग गई। आसपास के कृषकों ने इसकी जानकारी दी। आग की घटना से कृष्णपाल की 12 बीघे, पिंटू, सरदार और उधेश की तीन-तीन बीघा फसल जल गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। आग की घटना से पीड़ित किसानों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आरोप लगाया कि विद्युत निगम की लापरवाही से उनकी फसल जली है। पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। जर्जर और ढीले तार होने की शिकायत कई बार कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने विद्युत निगम से जली फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी मुआवजा नहीं दिया तो इसके विरोध में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।