फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मकान पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

मकान पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मकान पर फायरिंग करने  के दो आरोपी गिरफ्तार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने वाजिदपुर गांव में दो मार्च को एक घर को निशाना बनाकर राइफल से अंधाधुंध फायरिंग करने के आरोप में दो युवकों को राइफल सहित गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा। दूसरे को मंगलवार को देर शाम पकड़ा है।

वाजिदपुर गांव में दो मार्च को ब्रजपाल के मकान पर दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की । इससे गांव के लोग भयभीत हो गए और परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई । इस संबंध में सरोज पत्नी ब्रजपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आरोपी प्रशांत पुत्र सतीश निवासी वाजिदपुर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर राइफल बरामद की है। वह रायफल किसकी है, उसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने प्रशांत को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। मंगलवार को शाम के समय पुलिस ने प्रशांत के चचेरे भाई राहुल पुत्र संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार के रंजिश के चलते दोनों युवकों ने दो मार्च को रात करीब नौ बजे ब्रजपाल के घर के बाहर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed