{"_id":"5a906bd94f1c1bff388b9d60","slug":"121519414233-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए के छात्र पर हमला, भाजपा जिलाध्यक्ष, गनर और ड्राइवर पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए के छात्र पर हमला, भाजपा जिलाध्यक्ष, गनर और ड्राइवर पर आरोप
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में बीए के छात्र को तीन लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित छात्र ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, उनके गनर और ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने में जमा रहे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
कस्बे निवासी छात्र रविकांत शर्मा पुत्र रमेश चंद शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को शाम के समय वह घर से बड़े जैन मंदिर स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, उनकी गाड़ी के चालक और गनर वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौच कर लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और और उन्होंने छात्र को बचाया। हमलावर बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। बाद में परिजन घायल को लेकर थाने में पहुंचे और जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर तक नहीं ली। इसको लेकर परिजनों ने थाने में काफी देर तक हंगामा किया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। कुछ लोगों दोनों पक्षों में समझौता करने के प्रयास में जुट गए। देर रात तक दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग थाने में जमा रहे। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।