{"_id":"5a8c7a664f1c1b805a8baeaa","slug":"121519155814-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मोबाइल चलाना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को मोबाइल चलाना पड़ा महंगा
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। गांव में एक युवक को सड़क पर पड़ा मिला मोबाइल उठाकर चलाना महंगा पड़ा। सोमवार को नोएडा पुलिस युवक को उठा ले गई। परिजनों ने अपहरण का शोर मचा दिया और थाने में हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच की तो नोएडा क्षेत्र में हुई लूट का मामला निकला।
बालैनी गांव में सोमवार को गाड़ी में सवार होकर 5-6 युवक आए और कर्णवीर पुत्र महेंद्र यादव को उसके घर से उठाकर ले गए। परिजनों ने इसका विरोध भी किया। बाद में परिजन बालैनी थाने में पहुंचे और बेटे के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने मामला गुमशुदगी में दर्ज करने की बात कहीं तो परिजनों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने इसकी जांच की तो मामला कुछ और निकला। बालैनी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि नोएडा क्षेत्र के कासना गांव में कुछ दिन पहले लूट हुई थी। इसमें स्मार्ट मोबाइल भी लूटा था। यह मोबाइल बालैनी गांव के पास कर्णवीर सिंह के पास मिला। लोकेशन को नोएडा पुलिस ने ट्रैस की। नोएडा पुलिस उसे ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।