फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पट्टी सोरा के लोगों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

पट्टी सोरा के लोगों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पट्टी सोरा के लोगों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से कस्बे में बुग्गी और जुगाड़ में पंचर करने वाला गिरोह सक्रिय हैं। गिरोह ने शनिवार की रात में भी कई बुग्गी और जुगाड़ में पंचर किया। पीड़ितों के शिकायत करने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इससे क्षुब्ध लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और गश्त बढ़ाने की मांग की।

पीड़ितों ने बताया कस्बे मेें पिछले कई दिन से बुग्गी और जुगाड़ मेें पंचर करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य आए दिन लोगों के घरों के सामने खड़ी उनकी बुग्गी और जुगाड़ में पंचर कर उन्हें आर्थिक हानि पहुंचा रहे हैं। पहले से ही लोग बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहे हैं, ऊपर से गिरोह भी किसानों की बुग्गी को हानि पहुंचने में लगा है। कस्बे के पूर्व सभासद पप्पू कलंदर, अमित, सागर रविंद्र, सचिन आदि ने बताया दो दिन पहले गिरोह ने कस्बे के मोहल्ला पट्टी सोरा में कई किसानों की बुग्गियों में पंचर किया। शनिवार की रात्रि में गिरोह ने चमन कश्यप, ओमवीर कलंदर, तेजू कलंदर, बिरजे कलंदर, शीशपाल, महेंद्र आदि सहित दर्जनों लोगों की बुग्गी और जुगाड़ में पेंचर कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन को सूचना दी , लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। शिकायत करने पर पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे पीड़ितों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर बढ़ती सर्दियों के चलते क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गिरोह को जल्द पकड़ने की मांग की। इनमें रविंद्र उर्फ गोल्ला, नीटू, रोहित, नरेंद्र, चमन, जितेंद्र, रणकुमार, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed