{"_id":"59c418d84f1c1b27688b5c1d","slug":"121506023640-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर के मकान में डाका डालने का आरोपी का सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कैशियर के मकान में डाका डालने का आरोपी का सरेंडर
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केनरा बैंक के कैशियर के मकान में डाका डालने के आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया। आरोपी अमित इलायचीपुर गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है।
बागपत के कोर्ट रोड निवासी केनरा बैंक के कैशियर जिनेंद्र कुमार जैन के मकान में 13 दिसंबर 2016 को बदमाशों ने डाका डाला था। उनकी पत्नी बालेश जैन, किराएदार और प्रशिक्षु सिपाही को बंधक बनाकर नगदी, आभूषण समेत कीमती सामान लूटकर ले गए थे। कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आया अमित इलायचीपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। आरोपी संदीप पुत्र रामनिवास निवासी इलायचीपुर (गाजियाबाद) ने पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा पुलिस दबाव के चलते आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
जानलेवा हमले के केस में भी चल रहा था फरार
बागपत। आरोपी संदीप के खिलाफ खेकड़ा थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। वह इस केस में भी फरार चल रहा है। आरोपी अमित इलायीपुर गैंग ने शहर के पेट्रोल पंप का 5.88 लाख रुपये का राष्ट्र वंदना चौक से कैश लूटा था।