{"_id":"59a869684f1c1b12278b4b33","slug":"121504209256-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत के होटल में लाइनमैन ने दुष्कर्म कर युवती की बनाई वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत के होटल में लाइनमैन ने दुष्कर्म कर युवती की बनाई वीडियो
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र की एक युवती की बड़ौत के होटल में लाइनमैन द्वारा दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है आरोपी लाइनमैन ब्लैकमेल कर युवती की छह माह तक इज्जत लूटता रहा। पांच लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया विद्युत निगम में संविदा पर तैनात लाइनमैन घर में मीटर की रीडिंग लेने आता था। इस दौरान आरोपी लाइमैन ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बातें करने लगा । छह माह पहले आरोपी उसे धोखाधड़ी से अपने साथ बड़ौत के एक होटल में ले गया । वहां पर उसको कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ पिलाया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। बाद में वीडियो उसको दिखाई। आरोपी उसको ब्लैकमेल करने लगा । छह माह तक लगातार उसकी इज्जत लूटी। उससे पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। इससे उसकी काफी बदनामी हो रही है। उसकी तहरीर पर आरोपी वाहिद निवासी ककौर के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा आरोपी वाहिद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
किशोरी से युवक ने की अश्लील हरकतें
रमाला। क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपने घर में थी। परिवार के अन्य लोग बाहर गए थे। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया। जो गांव में रिश्तेदारी में रहता है। आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। उसके चिल्लाने पर उसके पिता पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपी पिता-पुत्री पर हमला करके चला गया। पीड़ितों ने रमाला थाने में शिकायत की ।