फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेवी डिग्री कॉलेज में दाखिला कराएं जाने पर हो रही जमकर अवैध वसूली

जेवी डिग्री कॉलेज में दाखिला कराएं जाने पर हो रही जमकर अवैध वसूली

Sun, 13 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
जेवी डिग्री कॉलेज में दाखिला कराएं जाने पर हो रही जमकर अवैध वसूली
जेवी डिग्री कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर वसूली
विज्ञापन


बड़ौत। जेवी डिग्री कॉलेज में शनिवार को काफी संख्या मेें छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और छात्र नेताओं द्वारा दाखिले और फेल हुए अभ्यर्थियों से अवैध वसूली कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

छात्रों का कहना था कि कॉलेज मेें इस समय दाखिला प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए रोजाना सैकड़ों अभ्यर्थी प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं। आरोप लगाया कि दाखिला कराने के नाम पर कॉलेज के छात्र नेताओं द्वारा जमकर अवैध वसूली की जा रही है। आरोप लगाया कि हाल ही मेें कुछ छात्र नेताओं ने दोघट कस्बेे की छात्रा इंदू से भी फेल विषयों में पास कराने के नाम पर करीब 9 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। जब इस संबंध मेें प्राचार्य डाक्टर यशवीर सिंह तोमर से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि अभी उन्हें इस मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी हाल मेें कॉलेज में कोई फर्जी दाखिला नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों मेें अनिकेत, नितिन, अमित, राजीव, संदीप, अमरदीप, सोनू, विकास, दीपक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed