फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 buffalo dairy hostage looted

डेयरी में बंधक बना 12 भैंसे लूटी

Wed, 20 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 20 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
दाहा/दोघट। सोमवार रात दाहा गांव में बदमाशों ने डेयरी पर धावा बोला। पांच लोगों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 12 भैंस लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।  पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


दाहा निवासी महक सिंह पुत्र रघुवीर दूध का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने गांव में चित्तमखेड़ी मार्ग पर डेयरी खोल रखी है। जिसमें वे भैंसों को रखते है। सोमवार रात महक सिंह, ओमपाल, ओमप्रकाश और उनका नौकर सीटू वहां सोए हुए थे। दीवार फांदकर 18-20 हथियारबंद बदमाश डेयरी में घुस आए और वहां मौजूद सभी लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


बदमाश डेयरी में बंधी 12 भैंसों को लूट लिया और चित्तमखेड़ी गांव के पास स्थित नहर पर खड़े ट्रक में लादकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के काफी समय बाद बंधक बनाए गए लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मुहल्ले के लोगों की नींद टूटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने कमरे में बंधक बनाए गए लोगों को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। लूटी गई भैंसों की कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है। डेयरी मालिक महक सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed