{"_id":"5cba16adbdec22146230a869","slug":"11555699373-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ बागपत ओमपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
गांव में शीतला माता के थाने के पास स्थित तालाब में शुक्रवार की सुबह दस बजे के लगभग ग्रामीणों को शव दिखाई दिया। सूचना पर भीड़ लग गई। सीओ सिटी ओमपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। गोताखोर को बुलाकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीओ ने बताया कि मृतक पीले रंग की छींटदार टी-शर्ट व मटियाले रंग की पेंट पहने हुए था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। सीओ ने बताया कि तालाब के पास ढाबा है और ट्रकों का आना जाना लगा रहता है। शव किसी ट्रक के हेल्पर का भी हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। दूसरे जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर शनाख्त कराने की कोशिश की जाएगी।
----------------
लावारिस शवों को लगाया जा रहा ठिकाने
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में लावारिस लाशों को ठिकाने लगाने का सिलसिला जारी है। एक साल के अंदर दस लावारिस शव मिल चुके हैं। अप्रैल 2018 में औद्योगिक क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव जला दिया गया था। कलक्ट्रेट की ज्ञान वाटिका में हत्या कर अज्ञात शव फेंक दिया था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंका था। सूजरा रेलवे हाल्ट के पास अज्ञात युवक की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई थी। इनके अलावा भी कई जगह अज्ञात शव मिल चुके हैं, लेकिन आज तक एक भी शव की पहचान नहीं हो पाई।