फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूर्व प्रधान के भाई के तीन हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर

पूर्व प्रधान के भाई के तीन हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर

Mon, 01 Apr 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के भाई के तीन हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर
दोघट (बागपत)। पुसार गांव में होली के दिन पूर्व प्रधान भाग्यवीर के भाई की हत्या में फरार तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपी खुले घूम रहे है। वहीं गांगनौली गांव में दूसरे समुदाय के लोगों से मारपीट करने मामले में भी 12 आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पुसार गांव में होली के दिन पूर्व प्रधान भाग्यवीर के बेटे आकाश व कृष्णपाल के बेटे अमित के बीच मामूली झगड़ा हो गया था। अमित के परिवार के सात लोगों ने पूर्व प्रधान के परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। पूर्व प्रधान के भाई ओमकार की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी थी जबकि पूर्व प्रधान भाग्यवीर, बालेंद्र, धर्मेंद्र, आकाश, पूनम, शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूनम पत्नी बालेंद्र ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र, अमरीश, रीनू, मनीष को जेल भेज दिया। घटना का मुख्य आरोपी अमित, कृष्णपाल, सुमित उर्फ प्रिंस को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी खुले घूम रहे हैं। वे कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं गांगनौली में होली के दिन मस्जिद में घुसकर दूसरे समुदाय के लोगों को रंग लगाने पर विवाद हो गया था। 15-16 युवकों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। दूसरे समुदाय के लोगों से मारपीट की। इसमें 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दस आरोपी अभी भी फरार है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed