{"_id":"5c9fc682bdec2207143e9854","slug":"11553974914-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से लदी ट्राली के नीचे दबकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट से लदी ट्राली के नीचे दबकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
शहर के पुराना कस्बे में ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
पुराना कस्बा बागपत निवासी इस्तियाक (70) का बेटा ट्रैक्टर-ट्राली से ईंट सप्लाई करता है। शनिवार को ईंट से लदी ट्राली खराब हो गई। बेटा जैक लगाकर ट्राली ठीक करने लगा। ट्राली के पास इस्तियाक भी बैठा था। इस समय अचानक जैक से ट्राली फिसल कर वृद्ध के ऊपर पलट गई। वृद्ध ट्राली के नीचे दब गया। परिजनों ने ट्राली के नीचे से उसे निकाला और जिला अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार हाजी एजाज निवासी निवाड़ा ने बताया कि पुलिस को जानकारी दिए बिना शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है।