{"_id":"5c2a792fbdec22571d7e03d2","slug":"11546287407-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को झूठा फंसाने के विरोध में कोतवाली घेरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षकों को झूठा फंसाने के विरोध में कोतवाली घेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विगत शुक्रवार को दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सर्राफ के यहां पर धमकी भरा पत्र फेंका। इसको लेकर उन्हें कोतवाली पर तहरीर देते हुए कॉलेज के चार शिक्षकों पर आशंका जताई। इसको लेकर कॉलेज के शिक्षक कॉलेज पहुंचे और उन्होंने घेराव कर उन पर लगाएं आरोपों को झूठा बताया। इस पर पुलिस ने कहा कि वे इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनके यहां पर एक धमकी भरा पत्र फेंका गया, इसमेें लिखा कि कॉलेज के चार शिक्षकों का जो मामला चल रहा है, उससे वापस ले रहे, वरना तुम्हें व बेटे को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। तहरीर मेें यह भी आशंका जताई कि कॉलेज के शिक्षक विपुल जैन, अभिषेक जैन, निशांत जैन, विनीत जैन नेे पत्र फेंकवाया है, इस मामले को लेकर शिक्षक नेता राकेश शर्मा, अजयराज शर्मा, मनमोहन सिंह के नेतृत्व मेें कॉलेज के शिक्षक कोतवाली पहुंचे और घेराव कर चारों शिक्षकों को फंसाने का आरोप लगाया। शिक्षकों ने कहा यदि निर्दोष शिक्षकों को प्रबंध समिति की राजनीति के चलते झूठा फंसाया तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। शिक्षक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, रवि भारत चिकारा ने कहा कि अन्याय बर्दास्त नहीं होगा। इसमें नवीन वर्मा, अरविंद राठी, योगेंद्र वर्मा, ललित जैन, मनमोहन, सुधीर कुमार, ललित जैन, आशीष जैन, दीवेश जैन, प्रदीप शर्मा, सचिन गुप्ता, राजीव आदि रहे।