{"_id":"5bec75d2bdec22697300c2f3","slug":"11542223314-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जांच में छह मोबाइल नंबर मिले संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जांच में छह मोबाइल नंबर मिले संदिग्ध
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बागपत। टीकरी कस्बे के राहुल उर्फ विक्की हत्याकांड में छह मोबाइल नंबर पुलिस जांच में संदिग्ध मिले हैं। सर्विलांस की मदद से पुलिस सबूत जुटाने में लगी है।
टीकरी कस्बे के जंगल में शनिवार की देर शाम दो बदमाशों द्वारा लूट का विरोध करने पर राहुल उर्फ विक्की पुत्र खुशीराम निवासी टीकरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। मृतक के दोस्त अर्जुन को चार दिन से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने अब सर्विलांस का सहारा लिया है। घटना के समय छह मोबाइल नंबर पुलिस जांच में संदिग्ध मिले हैं। पुलिस मोबाइल नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। छह मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले हैं। उनकी जांच कराई जा रही है। वहीं घटनास्थल के पास एक खेत में कुछ श्रमिक गन्ना छील रहे थे। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि गोली चलने के बाद बाइक पर दो युवक तेजी से भागे थे। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।