फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टटीरी में व्यापारी को गोली से उड़ाने की धमकी

टटीरी में व्यापारी को गोली से उड़ाने की धमकी

Fri, 05 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
टटीरी में व्यापारी को गोली से उड़ाने की धमकी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी कस्बे में फर्म है। वह बृहस्पतिवार को तीन बजे दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान काले रंग की कार उसकी दुकान के सामने आकर रुकी। कार से महिला समेत दो लोग उतरकर उसकी दुकान पर आए। कार में तीन लोग बैठे रहे। महिला ने आते ही कहा कि हम राहुल खट्टा गैंग के सदस्य है। पांच दिन के अंदर-अंदर दुकान खाली कर दो, नहीं तो गोली से उड़ा देंगे। आरोप है कि उन्होंने उससे पांच लाख रुपये की भी रंगदारी मांगी है। धमकी के बाद व्यापारी का परिवार भयभीत है। उसने कोतवाली पहुंचकर दो लोगों को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed