{"_id":"5b85a62342c792465165525f","slug":"11535485475-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में खड़ी कार के टायर और रिम बदले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में खड़ी कार के टायर और रिम बदले
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के एक थाने में सीज कार के चारों टायर रिम सहित बदलने का मामला चर्चा में रहा। शराब तस्करी में सीज कार के किसी ने चारों टायर रिम समेत बदल दिए और उसके स्थान पर खराब टायर और रिम डलवा दिए। पुलिसकर्मी ने अज्ञात चोरी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन देर रात तहरीर वापस ले ली गई।
पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयोग की जा रही कार पकड़ी थी। शराब तस्कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने कार से अंग्रेजी शराब बरामद कर गाड़ी सीज कर दी थी। अब कार थाने में खड़ी हुई है। किसी ने कार के चारों टायर रिम सहित बदल दिए और उनकी जगह खराब टायर व रिम डलवा दिए। जैसे ही हेड मोहर्रिर ने कार को देखा तो घटना का पता चला। पुलिसकर्मियों ने जानकारी से इंकार कर दिया। मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। हेड मोहर्रिर ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन देर शाम तहरीर को वापस ले लिया गया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।