फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ताऊ के परिवार से चल रही पुरानी रंजिश

ताऊ के परिवार से चल रही पुरानी रंजिश

Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ताऊ के परिवार से चल रही पुरानी रंजिश
बागपत। पहलवान अजय हत्याकांड की वजह रंजिश या प्रेम प्रसंग भी हो सकता है। पुलिस ने दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की रंजिश अपने ही ताऊ के परिवार से चल रही है। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया हुआ है।
विज्ञापन

दो साल पहले मृतक अजय के पिता वीरपाल के खिलाफ बड़े भाई इंद्रपाल को गोली मारकर घायल करने का मुकदमा लिखवाया। इस मामले में अब वह जिला जेल में बंद है। अप्रैल 2018 में इंद्रपाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। मृतक इंद्रपाल के परिजनों ने वीरपाल व उसके बेटे अजय पर इंद्रपाल की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या का निकला। वारदात को रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं पुलिस प्रेम प्रसंग को भी मानकर चल रही है। चांदीनगर थाना पुलिस कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी प्रकाश ने बताया कि पुलिस रंजिश व प्रेम प्रसंग के बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के पति ने अज्ञात में रिपोर्ट कराई
चांदीगनर ढिकौली गांव में दिन दहाड़े पहलवान की गोलियों से भूनकर हत्या की सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों को चेन्नई में फोन कर घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान के पति जय कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की। उसके शरीर में छह गोलियां लगी है। पुलिस को मौके से 315 बोर के चार खोखे मिले हैं। पुलिस जल्दी ही घटना का खुलासा कर देगी। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने से पहले किया संघर्ष
बागपत। मृतक पहलवान अजय ने मरने से पहले हमलावरों से संघर्ष भी किया। लोगों के अनुसार छह बदमाश हथियारों से लैस होकर अंदर घर में घुसे। पहले उन्होंने अजय की पिटाई की। जवाब में भी अजय ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा। घर के बाहर आते ही बदमाशों ने पहले उसके सिर में गोली मारी। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उन्होंने पांच गोलियां और मारी।


कुछ दिनों से घर आते थे कई युवक
बागपत। सूत्रों के मुताबिक मृतक पहलवान अजय कई दिन से गांव में ही घर आया हुआ था। उसके पास कुछ दिन से कई युवाओं का आना जाना रहता था। घर पर युवक खूब हुड़दंगबाजी करते थे। कहीं दोस्तों के बीच कहासुनी मेें उसकी हत्या नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed