फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth Congress workers breach barricades and enter Kotwali; two detained.

Nainital News: बैरिकेडिंग पार कर कोतवाली में घुसे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, दो हिरासत में

Thu, 03 Sep 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 03 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers breach barricades and enter Kotwali; two detained.
हल्द्वानी। राहुल गांधी पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में बुधवार शाम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क से शाम सात बजे शुरू हुआ जुलूस करीब 7ः20 बजे कोतवाली पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद बैरिकेडिंग पार कर कोतवाली के अंदर घुसकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक और कार्यकर्ता मेहुल शाह को हिरासत में लेकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन



यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाए। साथ ही कांग्रेस की तरफ से दी गई तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले से ही पर्याप्त फोर्स तैनात कर बैरिकेडिंग कर रखी थी लेकिन प्रदर्शनकारी धक्कामुक्की करते हुए बैरिकेडिंग पार कर कोतवाली परिसर के अंदर पहुंच गए। कोतवाली के अंदर पहुंचने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने और शांत कराने का प्रयास किया लेकिन करीब 20 मिनट तक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अन्य सभी लोग बाहर बाहर आ गए। देर रात तक कोतवाली के बाहर प्रदर्शनकारियों और समर्थकों की भीड़ जुटी रही। एहतियातन पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


पुलिस व पीएसी हुई तैनात
मशाल जुलूस की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस बहुउद्देशीय भवन और कोतवाली गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। देर शाम जब यूथ कांग्रेस के लोग कोतवाली पहुंचे तब भी भारी फोर्स तैनात थी। हालांकि हंगामे के बाद संख्या बढ़ा दी गई। करीब 50 पुलिसकर्मी और एक प्लाटून पीएसी जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशाल के दौरान कोतवाली में घुसकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रयास किया। हालांकि बाद में धरना समाप्त करा दिया गया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed