{"_id":"5b64a0914f1c1b764d8b64f2","slug":"11533321361-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश
बागपत। माता कालोनी में फंदा लगाकर कक्षा 11 के छात्र ने जान देने की कोशिश की। पड़ोसी युवक ने दरवाजा तोड़कर छात्र को किसी तरह बचाया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
माता कालोनी निवासी टोनी का 17 वर्षीय बेटा अमित कक्षा 11 का छात्र है। वह नगर के जैन इंटर कालेज में पढ़ता है। पड़ोसी वाहिद ने बताया कि शुक्रवार सुबह अमित और उसका छोटा भाई घर अकेले थे। उसके माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। इसी दौरान छात्र ने कमरे में अंदर से कुंडी लगा ली और फंदे पर झूल गया। उसके छोटे भाई ने बाहर निकल कर शोर मचा दिया। वाहिद अंदर मकान में पहुंचा और कमरे का दरवाजा तोडक़र छात्र की जान बचाई। फंदे से उतारकर उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची। लेकिन छात्र बेहोश था। इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि छात्र के होश में आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही आत्महत्या की कोशिश करने का कारण पता चल सकेगा।