फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baraat in baghpat hostage after wife reveles a secrate of groom on phone

पहुंचा था शादी करने, पत्नी ने फोन पर कहा कुछ ऐसा कि दूल्हे सहित बारात बना ली बंधक

Wed, 11 Jul 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ Updated Wed, 11 Jul 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Baraat in baghpat hostage after wife reveles a secrate of groom on phone
wedding

मेरठ के बागपत में एक युवक की शादी में बारात लेकर जाना सभी बारातियों को महंगा पड़ गया। यहां पहले तो बारात को खूब स्वागत किया गया लेकिन कुछ ही घंटे बाद दूल्हे की पत्नी ने एक ऐसा राज खोला जिसके बाद पूरी बारात को ही बंधक बना लिया गया। जानते हैं आखिर क्या था पूरा मामला।

विज्ञापन


बागपत के घिटोरा गांव में युवक बारात लेकर शादी करने पहुंचा। यहां गांव वालों ने बारात का धूम धाम से स्वागत किया लेकिन जैसे ही लड़की के परिजनों को पता चला कि युवक की पहले ही शादीशुदा है और यह बात छुपाकर दूसरी शादी रचाने पहुंच गया। बस फिर क्या था कुछ ही पल बाद पूरी बारात बंधक बना ली गई। 

विज्ञापन

पत्नी की बात सुनकर उड़ गए दुल्हन के परिजनों के होश

मंगलवार को दूल्हा आनंद बारात लेकर घिटोरा गांव पहुंचा। लोगों ने बारात का स्वागत किया। इसी दौरान आनंद की पहली पत्नी ने दुल्हन के परिजनों को फोन कर दूल्हे के पहले से ही शादीशुदा होने की जानकारी दी। उसने बताया कि उनकी 2012 में आनंद से शादी हुई। अब उसके एक बेटा भी है। पहली पत्नी ने अपने गांव के प्रधान से परिजनों की बात भी कराई। यह सुनकर दुल्हन के परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने दूल्हे समेत बारात को बंधक बना लिया।

मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही रटौल चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे समेत दोनों पक्षों के लोगों को चौकी पर ले गई। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।  जानकारी के मुताबिक घिटोरा निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय बेटी का रिश्ता परसोरी खादर धाना धरौरा जिला अमरोहा निवासी आनंद पुत्र धर्मवीर के साथ हुआ। 

हालांकि बाद में दूल्हे के पिता ने पूरी सच्चाई गांव वालों को बताई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दुल्हन का पिता बहुत गरीब है। उसका जो भी खर्चा हुआ है, दूल्हा पक्ष के उसे लौटाने के बाद ही बारात को जाने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed